फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लॉन टेनिस में ऋत्विक और आर्यन रहे अव्वल

Wed, 29 Apr 2026 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इफको आंवला। केंद्रीय विद्यालय इफको में तीन दिवसीय 55 वीं संभागीय बालक वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। लॉन टेनिस प्रतियोगिता अंडर-14 वर्ग में ऋत्विक अस्थाना (केवि अलीगंज शिफ्ट) अव्वल रहे। शशांक (केवि आईआईटी कानपुर) ने दूसरे और माधव केलकर (केवि आईआईटी कानपुर) तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में आर्यन (पीएमश्री केवि लखनऊ कैंट) ने प्रथम, शौर्य चौहान (केवि इफको) ने दूसरा और अर्णव पुंडीर (केवि इफको) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि अमित गुप्ता ने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय स्पोर्ट्स कैप्टन विष्णु ने प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई। इसके बाद लखनऊ संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालय से आए 27 स्कोर्ट्स और 140 प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन चेतना और निधि ने किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें