फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिजवान हत्याकांड में युवक ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रिजवान हत्याकांड में आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि पुलिस उसे और उसके परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। यदि पुलिस ने परेशान करना बंद नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगा और उसकी जिम्मेदारी नवाबगंज पुलिस की होगी।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मियां की मस्जिद के पास रहने वाले रिजवान का शव शुक्रवार को मध्य प्रदेश के जिला नर्मदापुरम के थाना माखनपुर के जंगल से बरामद हुआ था। शनिवार को परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के बाद एसएसपी से मिलकर जांच की मांग की थी।
10 नवंबर को रिजवान घर से देहरादून फैक्टरी में काम करने के लिए कहकर गया था, लेकिन वह वहां न पहुंचकर मध्य प्रदेश पहुंच गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। पुलिस ने छह जनवरी को अज्ञात पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में आरोपी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें