फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व प्रधान की रिपोर्ट में पुलिस ने धाराओं में किया खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव बिथरी में सोमवार को दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में खेल कर दिया। एसएसपी से शिकायत के बाद मामले में सीओ ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी को लेकर क्षेत्र के गांव बिथरी में सोमवार को ग्राम प्रधान और विहिप नेता पक्ष में भिड़ंत हो गई थी। इसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक पक्ष विहिप नेता कमल किशोर शर्मा के पुत्र गौरव कुमार की तहरीर पर पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद, उनके ग्राम प्रधान पुत्र प्रवीण गंगवार, उनके साथी यादराम राठौर के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन दूसरे पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद पक्ष की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सपाइयों के हंगामे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन धाराओं में खेल कर डाला।
पूर्व प्रधान द्वारिका प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने विहिप नेता कमल किशोर शर्मा, उनके पुत्र गौरव शर्मा, देवेश पंडित, अभिषेक, दिनेश शर्मा, आदर्श शर्मा, अशोक कुमार के साथ ही छह अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिनके ऊपर हल्की धाराएं लगाई गईं।
विज्ञापन

एसएसपी ने जांच के दिए आदेश
बुधवार को सपा के विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार आदि सीओ हर्ष मोदी से मिले और पुलिस द्वारा धाराओं में खेल किए जाने पर नाराजगी जताई। सीओ हर्ष मोदी ने जांच करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें