फतेहगंज पूर्वी। बाजार में खरीदारी करने गई महिला का पर्स काटकर उसमें रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए गए।
बिलपुर के मोहल्ला नई कॉलोनी निवासी रविबाला ने बताया कि वह नगर में लगने वाली बुध बाजार में अपनी बेटी के साथ कुछ सामान खरीदने गई थी। उनके पर्स में 15 हजार रुपये थे, जो कि कंधे पर टंगा था। भीड़भाड़ में निकलते समय एक महिला ने धक्का मारते हुए उनका पर्स काट लिया। उस समय तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो पाई, जब वह एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए पहुंची तो जानकारी हुई। महिला के पति कन्हैया लाल ने थाना पहुंचकर अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आसपास के कैमरे में महिला की तलाश की जा रही है। संवाद