बरेली। पोलियो दिवस पर रविवार को बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। अभियान की शुरूआत में ही शाम तक 50 फीसदी बच्चों को ड्रॉप पिलाने का दावा किया जा रहा है। जिले में सात लाख 22 हजार बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य था, इनमें से तीन लाख 76 हजार 39 बच्चों को ड्रॉप पिला दी गई है।
पोलियो दिवस की शुरूआत जिला महिला अस्पताल में प्रभारी डीएम व सीडीओ शिवसहाय अवस्थी ने की। इस मौके पर अस्पताल के 25 बच्चों को ड्रॉप पिलाई गई। जिले में शाम तक 50. 5 फीसदी बच्चों को ड्रॉप पिला दी गई है। बाकी बच्चों को सोमवार से शुक्रवार तक घर- घर जाकर ड्रॉप पिलाई जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, सीएमएस डॉ. अलका शर्मा व अन्य शामिल रहे।
- पिलाई खुराक निकाली रैली
पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय सैदपुर हाकनस में शिक्षक हरिनंदन शर्मा ने बच्चों को ड्रॉप पिलाई। कैंप में अन्य शिक्षकाें का योगदान रहा। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रैली भी निकाली और घर- घर जाकर संदेश दिया। बीना सक्सेना, इफ्तखार, तेजबहादुर सक्सेना, भगवान देवी, शोभा सक्सेना व अन्य का सहयोग रहा। मानव सेवा क्लब की ओर से 300 बच्चों को बिहारीपुर में पोलियो ड्राप पिलाई। इसमें सुरेंद्र बीनू सिन्हा, सुधीर कुमार, इंद्रदेव त्रिवेदी, मुस्कान, अनीता का सहयोग रहा।