फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में परीक्षा में ड्यूटी लेकर मचा बखेड़ा

Sun, 10 Jan 2016 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में होने वाली बीबीए, बीसीए और एलएलबी परीक्षा की परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर शनिवार को भी बखेड़ा चलता रहा। शिक्षकों ने कहा कि हर खास और आम शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाए। हर बार कुछ शिक्षकों की ड्यूटी से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में अभी सिर्फ प्रॉक्टोरियल टीम, लॉ और वरिष्ठता सूची में नीचे से 113 से 131 तक सीरियल नंबर के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बाकी के 112 शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगी है। इससे नाराज शिक्षक प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि हर बार गिनती के इन्हीं शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। बाकी के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाए। कॉलेज की परीक्षा में उनका भी सहयोग लिया जाए। जब तक सभी शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगेगी, तब तक बाकी के शिक्षक बराबरी के भाव से ड्यूटी कैसे कर पाएंगे। उनके यह कहने के बाद शिक्षकों का दूसरा ग्रुप भी प्राचार्य से मिला। उन्होंने प्राचार्य से ड्यूटी न लगाने की मांग की।

सिर्फ इन शिक्षकों की लगी है ड्यूटी  
डॉ. एबीएल लखटकिया, डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. एसपी मौर्य, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. खुर्शीद अली खां, डॉ. अर्चना गिरि, डॉ. एमएन हक, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. उमा चरन, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह की ड्यूटी उड़ाका दस्ते में है। डॉ. भारती डोगरा, डॉ. एके सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. शैव्या त्रिपाठी, डॉ. बीनम सक्सेना, डॉ. प्रतिभा वार्ष्णेय, डॉ. रुपाली टंडन, डॉ. सुषमा गौंडियाल, डॉ. पवन कुमार, डॉ. एमके सिंह, डॉ. विकास जैन, डॉ. गीता वर्मा, डॉ. मोनिका अग्रवाल, डॉ. पूनम रानी, डॉ. शिखा, डॉ. इंदीवर सिंह, डॉ. आशा, डॉ. दीपा सिंह, डॉ. गजेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डॉ. इनाम खां, डॉ. रवींद्र यादव, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. राम बाबू सिंह, डॉ. मिन्नी यादव की ड्यूटी गेट पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें