फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए टीम चयनित

Sun, 10 Jan 2016 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य स्तरीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में मुकाबले के लिए बरेली मंडल की टीम तैयार है। बनारस में होने वाली चैंपियनशिप में 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें सबसे अधिक खिलाड़ी साई सेंटर कैंट के हैं। शाहजहांपुर के तीन व पीलीभीत का एक खिलाड़ी टीम में शामिल है। टीम में साई सेंटर के नवेद अहमद खां, विशाल कुमार, अजय कुमार, देवंद्र बिष्ट, मो. तौहित, शाहजहांपुर के सौरभ सिंह, पुनीत कुमार, अंकित कुमार, कैंट के रिषभ माहेश्वरी, सूरज सिंह, विपिन प्रसाद, डेलापीर के सिराज खान, फैजान खान, एयरफोर्स के नितेश उपाध्याय, पुराना शहर के शाहबाज खां, पीलीभीत के विशन कुमार के साथ टीम प्रबंधक व कोच मुजाहिद अली साथ में हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में अंडर 16 फुटबाल स्टेट टूर्नामेंट के लिए भी खिलाड़ियों का चुनाव किया गया है। इसमें स्टेडियम के छह खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के साथ कोच शमीम अहमद भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें