फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदाकर्मी की मौत के मामले में उसकी पत्नी व दोस्त पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत कार्यालय में संविदा पर तैनात सफाई कर्मी की आत्महत्या के मामले में उसके भाई ने मृतक की पत्नी व दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पास-पड़ोस के लोगों का कहना है कि दंपती में आए दिन विवाद होता था। हालांकि, मृतक की पत्नी रेखा ने किसी तरह के कलह से इन्कार किया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव खैलम विहार जागीर निवासी केहरपाल (35) नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में संविदा पर सफाई कर्मी के रूप में तैनात थे। वह पत्नी-बच्चों के साथ नगर पंचायत कार्यालय के पीछे ठाकुरद्वारा मोहल्ले में किराये पर रहते थे। रविवार शाम उनका शव कमरे में लटकता मिला था।
बुधवार को अशोक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई केहरपाल के मना करने के बावजूद पत्नी एक मेडिकल काॅलेज में नौकरी करने जाती थी। उनके साथ रसोई घर में बुलंदशहर का युवक पिंटू भी खाना बनाता था। दोनों में दोस्ती की जानकारी होने पर उनके भाई ने विरोध किया था। इसके चलते दोनों ने साजिश रचकर भाई को जहर देकर मार दिया। फिर शव को कमरे में लटका दिया। थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक ने बताया कि जांच की जा रही है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें