फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी का मामला

Mon, 14 Dec 2015 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वालों के खिलाफ दो दरगाहों और अन्य संगठनों से जुड़े मुस्लिमों ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर विरोध करने का फैसला लेकर पुलिस प्रशासन के अफसरों की धड़कनें बढ़ा दी है। हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी को कड़ी सजा दिलाने के अलावा मुस्लिमों की मांग है कि किसी भी धर्म के रहनुमा पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। इस तरह का अपराध करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ा कानून बनाए। ताकि आगे कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 11 बजे दरगाह आला हजरत के पूर्व सज्जादानशीन मौलाना सुब्हान रजा खां(सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मौलाना अहसन रजा खां कादरी की अगुवाई में हजारों की तादाद में मुसलमान इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान में इकट्ठा होंगे। यहां एक घंटा पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले को सजा दिलाने की मांग करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यहीं से यह मांग उठेगी कि किसी भी धर्म के रहनुमा पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। जिस धर्म का भी व्यक्ति ऐसा करता है, उसके खिलाफ देशद्रोह जैसी धाराओं में कार्रवाई करने जैसा कानून बनना चाहिए। कार्रवाई ठीक से न होने की वजह से लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किसी भी धर्म के रहनुमा पर टिप्पणी कर देते हैं। इस्लामिया से जुलूस की शक्ल में मुस्लिम डीएम को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे। बहेड़ी, फरीदपुर और आसपास के लोग भी आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे है। उधर, खानकाह आलिया नियाजिया के प्रबंधक सिब्तेन हसन नियाजी उर्फ शब्बू मियां की अगुवाई में भारी तादाद में मुसलमान सोमवार की सुबह दस बजे जुलूस की शक्ल में दरगाह से कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। उनकी मांग है कि किसी भी धर्म के रहनुमा पर टिप्पणी करने वाला इंसानियत का दुश्मन है। खानकाहों ने हमेशा अमन का पैगाम दिया है। इसलिए अमन के दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सख्त कानून बनना चाहिए।   

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-पैगम्बरे इस्लाम की शान में गुस्ताखी से खफा होकर सभी धर्मों के रहनुमों पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को मुस्लिमों के सड़क पर उतरने के फैसले की सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जुलूस के रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स रहेगी। पीएसी के अलावा शहर के आसपास के थानों की पुलिस को भी इस्लामियां इंटर कॉलेज के मैदान और दरगाहों पर लगा दिया है।
विज्ञापन

 
फैसला बदलने को चलती रही कवायद
 पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष की गिरफ्तारी होने की बात कहकर दोनों दरगाहों के जिम्मेदार लोगों से आंदोलन स्थगित कराने के प्रयास में लगे रहे, लेकिन बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें