फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर के मुनीम की तलाश में दबिश, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। पढ़ेरा के स्मैक तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे की अवैध कमाई का लेखाजोखा संभालने वाले मुनीम और उसके गुर्गों की तलाश में फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान में बाहर की पुलिस ने दबिश दी। आरोपी को बचाने के लिए उसके परिजन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच मुनीम फरार हो गया। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दबिश से नाराज दर्जनों लोग फरीदपुर थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने के गेट पर हंगामा किया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद लोगों ने घर में तोड़फोड़ और अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन लोगों को फरीदपुर पुलिस के दबिश देने की आशंका थी। मगर जब उन्होंने दबिश से इनकार किया तो लोग शांत हो गए। लोगों ने बताया कि पुलिस किसी इजराइल प्रधान के बारे में पूछ रही थी।
कई प्रदेशों की पुलिस दे चुकी है दबिश : स्मैक तस्करों की तलाश में मोहल्ला ऊंचा, मिर्धान, भूरे खां गौंटिया समेत पढ़ेरा, बेहरा, कादरगंज, ढकनी और मल्हपुर गांव में दिल्ली, झारखंड सहित कई प्रदेशों की पुलिस दबिश देती रहती है। ये सभी गांव और मोहल्ले स्मैक तस्करों के गढ़ माने जाते है। यहां तस्करों के सुरक्षित अड्डे भी हैं। मोहल्ला ऊंचा, भूरे खां गौंटिया और मिर्धान के कई स्मैक तस्कर जेल भी जा चुके हैं। कुछ तस्कर अभी भी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें