फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर जमाई बनाना चाहते थे ससुराल वाले, विरोध पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को उसके ससुराल वाले घर जमाई बनाना चाहते थे। युवक के पिता ने विरोध किया तो वधू पक्ष ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वेस्ट एंड कॉलोनी निवासी सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे का विवाह जगतपुर निवासी अनुष्का गुप्ता से हुआ था। अनुष्का और उसके पिता ज्ञानेंद्र उनके बेटे को घर जमाई बनाना चाहते थे। विरोध करने पर उनके बेटे पर कई मुकदमे करा दिए। वह अपने बेटे की तरफ से पैरवी करते हैं, इसलिए अनुष्का और उसके परिजन रंजिश मानने लगे।
पिछले साल जब सुरेश परसाखेड़ा जाने के लिए निकले तो ज्ञानेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजेश गुप्ता और एक अज्ञात शख्स ने उन्हें रोक लिया। सभी ने सरियों और लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में सुरेश की अंगुली टूट गई। जांच के नाम पर पुलिस टरकाती रही। न्यायालय के आदेश पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें