फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मात्र आठ मिनट में तत्काल कोटे की 242 सीटें फुल, 25 वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सप्ताह में एक दिन चलने वाली 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव लगातार बना हुआ है। 29 साल पहले इस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। सप्ताह में दो दिन संचालन संबंधी प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। शनिवार को बरेली से जब यह ट्रेन चली तो तत्काल कोटे की 242 सीटें महज आठ मिनट में फुल हो गईं। इसके साथ तत्काल में 25 की वेटिंग भी आ गई।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाए जाने की मांग संसद में भी उठ चुकी है। लोकसभा में भी मामला उठा है, लेकिन प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहा। शनिवार को अकेले बरेली से इस ट्रेन में 687 यात्रियों ने टिकट बुक कराया। इसके अलावा अलीगढ़ से 193, आगरा से 26, ग्वालियर से 28, झांसी से 17 और भोपाल से 19 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। गौर करने की बात यह है कि इस ट्रेन में अगले दो माह तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें