बरेली। लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा रविवार को जिले के 18 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराई गई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 7,854 अभ्यर्थियों में से 4,821 गैरहाजिर रहे।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार के प्रश्न थोड़े कठिन रहे। उन्हें हल करने में समय लगाया। योजनाओं की तिथियों से जुड़े प्रश्नों ने भी परेशान किया। हालांकि, अच्छी तैयारी का फायदा मिला। ओवरऑल पेपर अच्छा हुआ है। बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
वहीं, डीएम व प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रविवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। संवाद
बोल परीक्षार्थी :
पिछले कई सालों की तुलना में इस वर्ष का पेपर थोड़ा कठिन रहा। अब पेपर का पैटर्न बदलता जा रहा है। करंट अफेयर्स पर पूरा फोकस रहा है। पेपर कठिन था, फिर भी परीक्षा अच्छी हुई है। कई सवालों में योजनाओं की तारीख से जुड़े प्रश्न शामिल भी शामिल रहे। - अभिषेक वर्मा
लेकर कई दिनों से तनाव था। आज परीक्षा देने के बाद सुकून मिला है। पेपर की तैयारी अच्छी तरह से की थी, लेकिन तैयारी के स्तर से प्रश्न थोड़े कठिन रहे। प्रश्नों को हल करने में समय तो लगा पर फिर भी पेपर अच्छा गया। उम्मीद है कि रिजल्ट मन मुताबिक आएगा। - अवधेश कुमार
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
शहर में राजकीय इंटर काॅलेज, बरेली इंटर काॅलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर काॅलेज, एफआर इस्लामियां इंटर काॅलेज के ब्लाॅक ए व बी, एसवी इंटर काॅलेज, मनोहर भूषण इंटर काॅलेज, पीसी आजाद इंटर काॅलेज, तिलक इंटर काॅलेज, श्री गुलाब राय इंटर काॅलेज, मौलाना आजाद इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया था। विष्णु इंटर काॅलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को भी परीक्षा हुई। बरेली कॉलेज में पांच केंद्र बनाए गए।