नवाबगंज। नाबालिग प्रेमी के साथ जाने वाली बीएससी की छात्रा ने कोर्ट में खुद को गर्भवती बताया। मेडिकल जांच में उसका दावा झूठा साबित हो गया। छात्रा ने प्रेमी के बड़े भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस छात्रा और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।
बीएससी में पढ़ने वाली युवती का इंटर के छात्र से प्रेम-प्रसंग हो गया था। दोनों घर से फरार हो गए। छात्रा के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा को खोजने के बाद पुलिस ने जब उसे कोर्ट में पेश किया तो उसने खुद को गर्भवती बताया। मेडिकल जांच में उसका दावा गलत साबित हो गया।
वहीं, नाबालिग प्रेमी का परिवार भी युवती को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। वहीं, छात्रा का आरोप है कि प्रेमी के बड़े भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल छात्रा और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
परिजन घर ले जाने के लिए तैयार नहींपिछले 13 दिनों से छात्रा वन स्टॉप सेंटर में रह रही है। बुधवार को पुलिस उसे नवाबगंज थाने लेकर आई। यहां उसके भाई को भी बुलाया गया। उसने बहन को घर ले जाने से मना कर दिया। छात्रा वन स्टॉप सेंटर जाने के लिए तैयार नहीं है।