फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन से छू गया झूला, किशोर की मौत

Thu, 08 Aug 2024 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनियां। हरियाली तीज पर शरीफनगर गांव में लगे मेले में झूला हाईटेंशन लाइन से छू गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य भी करंट की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने झूला स्वामी को हिरासत में लिया है। मेले के आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मेले में झूला बिजली ट्रांसफार्मर के नजदीक लगा हुआ था। शाम करीब छह बजे बच्चे झूले पर बैठे हुए थे। अचानक से झूला ट्रांसफार्मर तक जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। चपेट में आने से झूले पर बैठे पांच लोग झुलस गए।
उपचार के लिए ले जाते समय गांव निवासी सुखलाल के 14 वर्षीय पुत्र यशपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। झूला संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों का नहीं किया पालन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मेले का आयोजन करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर पास होने के बाद भी पुलिस या बिजली निगम के अधिकारियों ने आयोजकों को नहीं रोका। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के चारो ओर सुरक्षा के लिए जाली नहीं है। बिजली लाइन की भी गर्डिंग नहीं की गई है। बिजली निगम के एसडीई आनंद बाबू से बात करने पर उन्होंने बताया कि झूला ट्रांसफार्मर के बहुत नजदीक लगाया गया था। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें