फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को टूटा चावल बांटने पर प्रभारी मंत्री नाराज, जांच कराएंगे

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग से बात करते उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा> - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में कहा- हमारा लक्ष्य कोई भूखा न सोए
विज्ञापन

बिजली नेटवर्क दुरुस्त रखने के लिए आज से वीडियो कांफ्रेंसिंग

बरेली। जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि सरकार का संकल्प है कि लॉकडाउन में कोई भूखा न सोए। गली-मोहल्लों से गांवों तक लगातार राशन बांटा जा रहा है। हर राशन कार्ड पर पांच किलो मुफ्त चावल देने के बाद मई में एक किलो देसी चना भी दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गरीबों को टूटा चावल बांटने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए जांच की बात कही। बताया, बिजली सप्लाई का नेटवर्क दुरुस्त रखने के लिए बुधवार से वह सभी मंडलीय अफसरों और जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।
अमर उजाला से फोन पर बातचीत करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि अभी संकट का दौर है। सब मिलकर इस आपदा से लड़ रहे हैं। इन योद्धाओं का अभिनंदन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बरेली में जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने का काम तेजी चल रहा है। उन्होंने चना सरकारी गोदामों पहुंच गया है। कोटेदारों तक उसे एक-दो दिन में पहुंचा दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने एफसीआई की ओर से घटिया चावल की आपूर्ति की जांच कराने की भी बात कही। दरअसल एफसीआई ने मंडल भर में बड़े पैमाने पर खराब चावल सप्लाई कर दिया है। बरेली में भी यह चावल आया है। राशन कार्डों पर मुफ्त राशन के नाम पर करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा टूटा चावल देने की शिकायतें प्रशासन तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडियों में भीड़ नहीं लगने देंगे
श्रीकांत शर्मा लगातार बरेली के जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से फीडबैक ले रहे हैं। एलन क्लब और किला की रिटेल सब्जी मंडी में भीड़ जुटने की भी उन्हें शिकायतें मिली हैं। ऊर्जा मंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन और नगर निगम को कार्रवाई के लिए कहेंगे।

लॉकडाउन में मिलेगी पूरी बिजली

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन में बिजली सप्लाई बेहतर रखने को बुधवार से वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरू होगी। जनप्रतिनिधियों और जोनल चीफ इंजीनियरों से सीधी बात होगी। शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारित करने 1912 नंबर नेटवर्क पर ज्यादा फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि तापमान बढ़ने से सिस्टम पर बोझ आएगा। इसलिए नेटवर्क दुरुस्त करने की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें