बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया है। कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विश्वविद्यालय को भेजे पत्र में कहा है कि कुलपति का कार्यकाल 25 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल किसी अन्य की नियुक्ति करना संभव नहीं है, लिहाजा प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला का कार्यकाल अगले तीन माह के लिए बढ़ाया जाता है।