फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदलते दौर में अपराध के तरीके भी बदले, सतर्कता ही बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदलते दौर में अपराध के तरीकों में भी बदलाव आया है। इससे बचाव के लिए सतर्कता सबसे जरूरी चीज है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। टू-स्टेप वेरिफिकेशन के साथ ही अपना अकाउंट भी प्राइवेट रखें।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चौकी चौराहा स्थित महिला थाने में आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर पुष्पांजलि सिसोदिया ने जीजीआईसी की छात्राओं से कहीं। उन्होंने कहा कि बेटियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से मेहनत करनी चाहिए। मेहनत से अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराना और उन्हें सुरक्षा व जागरूकता के प्रति शिक्षित करना था। ऐसे में छात्राओं को महिला थाने की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

पुष्पांजलि ने छात्राओं को बताया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। हम आपकी मदद के लिए ही हैं। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत के समय बेहिचक संपर्क करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें