फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूंः छुट्टी के विवाद में सिपाही ने एसएसआई को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारी, दोनों गंभीर

Sat, 05 Sep 2020 02:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उझानी कोतवाली में शुक्रवार सुबह ललित नाम के सिपाही ने एसएसआई रामऔतार को इंसास रायफल से गोली मार दी। एएसआई को दो गोलियां लगीं। उनके जमीन पर गिर जाने के बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। सिपाही और एसएसआई के बीच झगड़ा छुट्टी को लेकर हुआ था। कोतवाली परिसर में गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया। सिपाही ललित हाथरस सदर कोतवाली के गांव गुलड़िया नगला का रहने वाला है। 

विज्ञापन


एसएसआई रामऔतार अमरोहा के थाना डिडौली के गांव अशरफपुर के निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार मुरादाबाद महानगर में पीली कोठी के पास रहता है। घटना के बाद डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भी उझानी पहुंच कर मौका मुआयना किया।

कोतवाली में वारदात के बाद सिपाही की सरकारी इंसास रायफल को कब्जे में ले लिया गया है। रायफल की मैग्जीन में कुल 20 गोलियां थीं। इनमें दो गोली एसएसआई और एक सिपाही को लगी। दो गोलियां मिस हो गईं, जबकि सिपाही ने चार गोलियां हवा में चलाईं। एक के बाद एक लगातार सात फायर होने से कोतवाली में हड़कंप मच गया। जिसे भी जहां छिपने का मौका मिला वहां छिप गया। चूंकि सिपाही के हाथ में रायफल थी और वह अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था ऐसे में किसी ने आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं की। गोली लगने के बाद सिपाही भी जमीन पर गिरगया। इसके बाद पुलिस ने रायफल कब्जे में ली।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली की पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंच कर क्लू खंगाले। बताया जाता है कि सिपाही और एसएसआई के बीच पहले से विवाद था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिपाही ने अपनी मां की बीमारी का हवाला देते हुए पांच दिन की छुट्टी मांगी थी, लेकिन एसएसआई के कहने पर इंस्पेक्टर ने उसकी तीन दिन की छुट्टी स्वीकृत की। इस पर सिपाही ने एसएसआई को टोका कि वह उसके मामलों में बार-बार टांग अड़ाते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। दोनों के बीच तकरार के पीछे कोतवाली की एक महिला सिपाही भी बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें