फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से आयात के बाद गिरे दालों के रेट

Thu, 04 Feb 2016 01:22 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चार महीने पहले दाल और सब्जी के रेट हैरान करने वाले थे। विदेशों से आयात के बाद दालों के रेट में 25 से 30 फीसदी की गिरावट हुई है। सीजनल सब्जियों में आलू की कीमत 75 फीसदी से ज्यादा कम हुई। अन्य हरी सब्जियों के रेट कम होकर आम आदमी की पहुंच में आ गए हैं।
विज्ञापन

बरेली में छह महीने पहले अरहर की दाल 80 रुपये से उछलकर 180 रुपये तक पहुंच गई थी। विदेश से आयात के बाद दिसंबर-जनवरी से अरहर की दाल में लगातार गिरावट देखी जा रही है। थोक में अरहर की दाल सौ रुपये और फुटकर में 115 से 130 रुपये में बिक रही है। मसूर, चना और मूंग की दाल की कीमतें भी बीते चार महीने में 25 से 30 फीसदी तक कम हो चुकी हैं। कनाडा से बड़ी मात्रा में आयात के बाद दालों का स्टाक बढ़ रहा है। इससे आगामी तीन महीनों में अरहर समेत अन्य दालों की कीमत में 20 से 25 फीसदी तक की कमी आने के आसार हैं।
सीजनल सब्जियों में आलू के रेट सबसे ज्यादा कम हो चुके हैं। चार महीने पहले बाजार में 20 से 25 रुपये प्रति किलो मिलने वाला आलू फुटकर में पांच रुपये प्रति किलो में उपलब्ध है। इसके अलावा प्याज, बंद गोभी, फूल गोभी, गाजर, टमाटर, मटर, लौकी, साग, बैंगन शिमला मिर्च और पालक जैसी सब्जियों की कीमत में कमी आई है।
विज्ञापन

थोक और फुटकर रेट (प्रति किलो)
दाल        चार माह पूर्व के रेट(थोक)   फुटकर           वर्तमान रेट (थोक)        फुटकर
 अरहर        130 रुपये प्रति किलो     180 रुपये           100  रुपये            120 रुपये
  मसूर           65 रुपये प्रति किलो       80 रुपये             54 रुपये               65 रुपये
 चना            62 रुपये प्रति किलो       75 रुपये             52 रुपये               60 रुपये
मूंग             90 रुपये प्रति किलो      120 रुपये            80 रुपये               95 रुपये
उड़द           90 रुपये प्रति किलो      115 रुपये            85 रुपये               100 से 105 रुपये
सब्जियां----
आलू          16 रुपये प्रति किलो       20 से 25 रुपये     3.50 रुपये             5.00 रुपये
प्याज           60 रुपये प्रति किलो       75 से 80 रुपये     12 रुपये               14 रुपये
बंद गोभी       15 रुपये प्रति किलो       20 से 25 रुपये     3.00 रुपये            8.00 रुपये
फूल गोभी      17 रुपये प्रति किलो      25 से 30 रुपये      4.00 रुपये           10 रुपये
टमाटर          35 रुपये प्रति किलो      55 से 60 रुपये      16 रुपये              25 रुपये
गाजर           28 रुपये प्रति किलो       35 से 40 रुपये       3.00 रुपये          8.00 रुपये
बैगन            18 रुपये प्रति किलो       20 से 25 रुपये       8.00 रुपये         15 रुपये
सेम             22 रुपये प्रति किलो       28 से 30 रुपये       20 रुपये            25 रुपये
शिमला मिर्च    20 रुपये प्रति किलो       28 से 30 रुपये      12 रुपये            16 रुपये
पालक           18 रुपये प्रति किलो       25 से 28 रुपये      7.00 रुपये          10 रुपये
सोया मेथी       32 रुपये प्रति किलो        40 रुपये रुपये       12 रुपये             16 रुपये

‘आलू से लेकर हर तरह की सब्जी काफी सस्ती हो गई है। लहसुन जरूर सौ रुपये किलो है। बाकी सब्जियों पर पिछले चार महीने में रेट काफी कम हैं।’ शुजाउर्रहमान, अध्यक्ष सब्जी मंडी समिति

‘कनाडा से दालों की आवक बढ़ने के बाद कीमतों में 25 से 30 फीसदी की कमी आई है। यूपी में 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क और एक प्रतिशत वाणिज्य कर लगता है जबकि अन्य राज्यों में दोनों टैक्स दालों पर माफ हैं। इसलिए यूपी के मुकाबले अन्य राज्यों में दालें ज्यादा सस्ती हैं।’
विज्ञापन

-सुरेंद्र जैन, महामंत्री दाल मिल एसोसिएशन    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें