डिहाइड्रेशन से बिगड़ रही तबीयत, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
भीषण गर्मी के दौरान पानी पीने में बेपरवाही से डिहाइड्रेशन और उल्टी, दस्त के मामले बढ़े हैं। रविवार को आरोग्य मेलों में इलाज के लिए पहुंचे 36 सौ मरीजों में ज्यादातर मेडिसिन संबंधी रहे। यूपीएचसी कालीबाड़ी की चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू सिंह के मुताबिक, ओपीडी में आए 40 मरीजों में 22 मौसमी बीमारियों की चपेट में रहे। उन्हें दवा के साथ गर्मी से बचाव और खूब पानी पीने का सुझाव दिया है।
बचाव के उपाय
- दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें। ढीले, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
- सिर को कपड़े, टोपी, छाते से ढंकें। ओआरएस, तरल पदार्थ ज्यादा पियें।
- धूप में श्रम वाले कार्य न करें। खेती, खनन व अन्य कार्य सुबह-शाम करें।
- शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचें। ताजा खाना खाएं।
- बच्चों, पालतू पशुओं को वाहन में न छोड़ें। दोपहर 12 से तीन बजे तक छांव में रहें।
- तबीयत बिगड़े तो खुद से दवा न लें। डॉक्टर के परामर्श पर दवा खाएं।