फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गौतमबुद्धनगर के युवक की बरेली में मौत, वीडियो में प्रेमिका समेत तीन को बताया जिम्मेदार

Mon, 25 May 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में किराये के मकान में रहने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जो उसके मोबाइल फोन में मिला। वीडियो में युवक ने अपनी प्रेमिका समेत तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर जिले के निवासी और बरेली में किराये पर रहकर फार्मा संबंधी प्रशिक्षण ले रहे युवक दीपक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत से पहले दीपक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने दो युवतियों समेत तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। दीपक के भाई की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के सोरखा गांव  निवासी राहुल कुमार ने प्रेमनगर थाने जाकर एएसपी अंजना दहिया को बताया कि उनका भाई दीपक (32) बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में किराये पर रहता था। उन्हें स्थानीय लोगों से दीपक की आत्महत्या के बारे में जानकारी मिली। घटनास्थल से मिले दीपक के मोबाइल फोन में एक वीडियो मिला। इस वीडियो में दीपक ने सुमित और दो युवतियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।  

दीपक ने वीडियो में कहा कि इन लोगों की मानसिक प्रताड़ना के कारण वह यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने राहुल कुमार की ओर से सुमित, काजल और शिवानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उपनिरीक्षक राम रतन सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। तीनों आरोपी बरेली के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में ब्रेन हेमरेज जैसी स्थिति मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहमति संबंध में रहती थी युवती
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले राहुल ने बताया कि उन्हें पता लगा है कि नामजद युवतियों में से एक से दीपक का प्रेम प्रसंग था। वह दीपक के साथ सहमति संबंध में रहती थी। तीन दिन पहले ही दीपक ने अपना किराये का कमरा बदला था। उन्हें जानकारी मिली है कि दीपक की प्रेमिका के अन्य लोगों से भी संबंध थे। इस वजह से दीपक और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद हुआ था। राहुल ने संदेह जताया कि दीपक की मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है। बताया कि दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें