फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस के सामने जिला पंचायत सदस्य ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; जानें पूरा मामला

Sun, 19 Jul 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)

सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर भूमि स्वामी के साथ जिला पंचायत सदस्य ने शनिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें रोका। पीड़ित ने पड़ोसी खेत मालिक पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पुलिस के सामने जिला पंचायत सदस्य ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव टिटौली में भूमि पर अवैध कब्जा करने के विरोध में भूमि स्वामी कांता प्रसाद गंगवार और जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार ने शनिवार को आत्मदाह की कोशिश की। वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक ने पेट्रोल की बोतल छीनकर दोनों को रोका। राजस्व टीम की पैमाइश के दौरान यह घटना हुई।

विज्ञापन




कांता प्रसाद गंगवार ने बताया कि उनकी जमीन गाटा संख्या 232 का कुछ हिस्सा फतेहगंज पश्चिमी-भोजीपुरा रोड में निकल गया था। बची हुई एक बीघा चार बिस्बा जमीन पर पास के खेत मालिक अख्तर हुसैन ने कब्जा कर लिया था। कांता प्रसाद पांच साल से तहसील प्रशासन से कब्जा हटाने की गुहार लगा रहे थे। थक हारकर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार से मदद मांगी। ममता गंगवार भी एक साल से इस मामले की पैरवी कर रही थीं। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की गई।
विज्ञापन


टीम के सामने खुद पर छिड़का पेट्रोल 
शुक्रवार को राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। हालांकि, दूसरे पक्ष ने सिविल कोर्ट में मामला होने का हवाला दिया, जिससे राजस्व टीम को लौटना पड़ा था। तहसीलदार आशीष कुमार की अगुवाई में राजस्व टीम शनिवार को फिर मौके पर गई। टीम ने एक घंटे तक पैमाइश की लेकिन नतीजा नहीं निकला और टीम जाने लगी। इससे नाराज ममता गंगवार और कांता प्रसाद गंगवार ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। 

विज्ञापन

वहां मौजूद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने हस्तक्षेप कर उनको रोका और पानी डालकर पेट्रोल का प्रभाव खत्म किया। फिर दोनों लोगों ने धरना दिया। बाद में कानूनगो ब्रजकिशोर कटियार और लेखपाल नवरत्न गंगवार ने तीन घंटे में पैमाइश पूरी कर कांता प्रसाद के खेत की निशानदेही की।

तहसीलदार आशीष कुमार ने बताया कि राजस्व टीम ने पैमाइश कराकर पीड़ित के खेत को चिह्नित कर दिया है। पॉपुलर के पेड़ कटने के बाद कब्जा भी कराया जाएगा। कार्यवाही से दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार और कांता प्रसाद ने धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें