मैदानी इलाकों में तीन दिन तक बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पर संकेंद्रित निम्न वायुदाब क्षेत्र के उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ने से रुहेलखंड क्षेत्र में बारिश कम होने के साथ ही उष्मीय विकिरण से उमस हावी हुई थी। हालांकि, अब पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में अनुकूल माहौल बनने पर करीब तीन दिन तक बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार को अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 27.2 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 95 फीसदी रहा।