फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बांग्लादेश में हिंदुओं और संभल में मुसलमानों पर ज्यादती रोकी जाए, मौलाना तौकीर के संगठन ने उठाई मांग

Mon, 23 Dec 2024 05:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती की निंदी की। वहीं संभल पुलिस पर मुसलमानों पर ज्यादती करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते आईएमसी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदुओं और संभल में मुसलमानों पर ज्यादती रोकने की मांग मौलाना तौकीर रजा के संगठन इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) ने उठाई है। पार्टी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के निर्देश पर इस मुद्दे पर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। 

विज्ञापन


आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता डॉ. नफीस खां के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर दिया गया। इसमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती की आईएमसी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही राष्ट्रपति से मांग की है कि भारत सरकार को निर्देश देकर बांग्लादेश के साथ सभी तरह के राजनयिक संबंधों को खत्म किया जाए। इसके अलावा बांग्लादेश को भारत की तरफ से दी जाने वाली सहायता को भी बंद किया जाए।

संभल में मुसलमानों पर जुल्म कर रहा पुलिस- आईएमसी
वहीं संभल में हुई हिंसा के बाद पैदा हुए माहौल पर भी आईएमसी पदाधिकारियों ने एतराज जताया। आरोप लगाया कि संभल में पुलिस मुसलमानों पर जुल्म ढा रही है। इसकी आईएमसी कड़े शब्दों में निंदा करती है। साथ ही वर्तमान अधिकारियों को हटाकर न्यायिक जांच कराने की मांग राष्ट्रपति से की गई। इस दौरान नदीम खान, साजिद सकलैनी, अनीस सकलैनी, सैयद रेहान अली, अफजाल बेग, हाफिज शराफत, चौधरी राशिद खान, हाजी साजिद, रुखसार खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें