फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमसी प्रत्याशी के दफ्तर पर हमले का आरोप

Wed, 24 Feb 2016 01:41 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात को आईएमसी प्रत्याशी माधवी साहू के दफ्तर पर हमले का आरोप लगाते हुए कई नेता बारादरी पहुंच गए। उनका कहना था कि पार्टी नेता अच्छन अंसारी एडवोकेट पशुपति बिहार स्थित कार्यालय में बैठे थे। इस दौरान अचानक आए युवकों ने उन पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन

आईएमसी प्रत्याशी ने एक बारात घर में पशुपति बिहार में अपना दफ्तर बना रखा है। दफ्तर के बाहर गाड़ियां खड़ी थी। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति से कार के बाहर खड़े युवक ने बदसलूकी कर दी। पड़ोस में ही लकड़ी की टाल के मालिक ने बदसलूकी करने का विरोध किया तो उसे भी आरोपी ने हड़का दिया। इसी बीच आईएमसी दफ्तर में बैठे अच्छन अंसारी एडवोकेट ने आकर दोनों पक्षों को समझाना शुरू कर दिया। इससे खफा होकर भीड़ ने उनसे ही बदसलूकी करनी शुरू कर दी। माधवी साहू ने बताया कि उनके दफ्तर पर हमला हुआ है। किसी भी दिन अराजक तत्व उन पर भी हमला कर सकते हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी गई है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि उन्हें अभी तक सूचना नहीं मिली है। आईएमसी नेता पर हमले की शिकायत की जांच कराने के बाद ही कार्रवाई होगी।     
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें