फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'आई लव मुहम्मद' लिखे पोस्टर हटवाने पर भड़के आईएमसी नेता, इंस्पेक्टर से बोले- हाथ काट लूंगा

Mon, 22 Sep 2025 01:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आईएमसी नेता डॉ. नफीस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि मैंने इंस्पेक्टर से कह दिया हैं कि अगर हाथ लगाया तो हाथ काट दूंगा। यह वीडियो रविवार को बताया गया है, जब इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ किला क्षेत्र में आई लव मुहम्मद लिखे पोस्टर हटवाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
पोस्टर हटवाने पर पुलिस से लोगों की हुई तकरार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आई लव मुहम्मद के बैनर लगाने और हटवाने को लेकर शहर में तनातनी का माहौल है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रवक्ता नफीस खान ने इंस्पेक्टर के हाथ काटने व वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। वीडियो वायरल होने पर किला थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा के करीबी नफीस खान वीडियो में किला इलाके में अपने करीबियों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। कोई उनसे पुलिस की शिकायत कर रहा है। तब नफीस कह रहे हैं कि मैंने इंस्पेक्टर को गालियां दे दीं। साफ कह दिया किसी को हाथ लगाया तो हाथ काट दूंगा, वर्दियां उतर जाएंगी। नफीस इंस्पेक्टर को गाली भी दे रहे हैं। किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर  नफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो की जांच की जा रही है।

वहीं,  नफीस ने बताया कि लड़के जो बैनर लगा रहे थे, पुलिस के मुखबिर उन्हें उतार ले जा रहे थे। इसलिए उन्होंने मुखबिरों के बारे में ही हाथ काटने वाला शब्द कहा था। यह बयान भी सीधे मेरा नहीं, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के कहने के मुताबिक दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहत: जीएसटी की नई दरें लागू... सस्ती होंगी ये दवाएं, कार-फ्रिज और किराना सामान की भी घटेंगी कीमतें

बैनर लगाने वालों और पुलिस में लुकाछिपी का खेल
कानपुर की घटना के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद से शहर के मोहल्ला जखीरा, आजमनगर, बिहारीपुर, कोहाड़ापीर, गुलाबनगर, श्यामगंज, किला, जोगी नवादा, हजियापुर, शाहदाना समेत पुराने शहर के कई इलाकों में आई लव मुहम्मद के बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इसका सीधे तौर पर विरोध नहीं हो रहा, लेकिन कई जगह गुपचुप तरीके से पोस्टर हटा दिए जाते हैं। इसके बाद पोस्टर लगाने वाले विरोध जताते हैं। पुलिस उन्हें समझाकर शांत करती है। फिलहाल, पुलिस और पब्लिक में लुकाछिपी का खेल चल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से फैला रोष
बरेली में सोशल मीडिया पर पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ की गई सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में मोहल्ला सुर्खा चौधरी तालाब निवासी सलीम रजा ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी किशोर ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। 

सलीम ने लिखा कि उनके बेटे रिहान घोसी की इंस्टाग्राम आईडी पर एक आईडी से पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट भेजी गई है। इससे मुस्लिम समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है। आरोप है कि उसी आईडी से उनके बेटे को रविवार को कॉल कर गालियां दी गईं। साथ ही सामाजिक द्वेष फैलाने की कोशिश की गई। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। 

पुलिस ने आरोपी से की पूछताछ 
प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि सलीम रजा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि आरोपी किशोर है। पुलिस ने उससे पूछताछ की है। इस मामले में आरोपी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह खेद जताते हुए माफ करने की बात कह रहा है। 

प्रभारी एसएसपी अंशिका वर्मा ने बताया कि अभद्र टिप्पणी को लेकर किला व प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। हालांकि, आई लव मोहम्मद प्रकरण से इन दोनों मामलों का कोई सरोकार नहीं है। जिले में माहौल पूरी तरह शांत है। कहीं कोई खुराफात करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें