फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईएमएपीएल सीजन-6 की ट्रॉफी का किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही आईएमएपीएल (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन प्रीमियर लीग) सीजन -6 की ट्रॉफी का अनावरण बृहस्पतिवार को आईएमए भवन में किया गया। 14 व 15 दिसंबर को होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की नीलामी में 28 टीमों ने बोली लगाई। कार्यक्रम में विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ फील्डर और सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए चमचमाती ट्रॉफी प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने सभी टीमों के प्रयास की सराहना की। इस दौरान आईएमए सचिव डॉ. रतन पाल, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम कमठान, चेयरमैन स्पोर्ट्स डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, चेयरमैन आईएमएपीएल डॉ. राजीव कुमार गोयल, चेयरमैन प्रोग्राम कमेटी डॉ. रवीश अग्रवाल, प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. विजय विक्रम सिंह, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. अनुजा सिंह समेत 28 टीमों के चेयरमैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें