फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए ने तैयार किया चलता फिरता ब्लडबैंक

Wed, 13 Jan 2016 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए ने एक बस को चलते फिरते ब्लड बैंक का रूप दिया है। मंगलवार को प्रयोग के तौर पर इसे बटलर प्लाजा के पास खड़ा किया गया। तमाम लोगों ने इसे देखने के साथ ही रक्तदान में भी रुचि दिखाई। सुबह दस बजे से तीन बजे के बीच कुल 35 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। फरीदपुर से लैपटॉप ठीक कराने आए रोहित ने बताया कि पहली बार उन्हाेंने ऐसी बस देखी और रक्तदान किया। कारोबारी मोहित मेहरा ने बताया कि आईएमए ने बस को सिर्फ दो घंटे खड़ा करने को कहा था लेकिन भीड़ देखकर समय सीमा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


मां की बरसी पर लेंगे बस की सेवा
एकतानगर एसबीआई एटीएम के पास रहने वाले राकेश सेठी की मां की चौथी बरसी बुधवार को है। उन्होंने बताया कि इस दिन वह चलते फिरते ब्लडबैंक अर्थात बस की सेवा लेंगे। उन्होंने आईएमए को सूचित कर दिया है। कहा है कि घर जाने वाले अतिथि रक्तदान करना चाहते हैं, ताकि उनकी मां के कार्यक्रम में अधिक पुण्य अर्जित कर सकें।

वर्जन--
हमें अनुमान ही नहीं था कि बस को इतना सपोर्ट मिलेगा। आगे से बस को कहां खड़ा करना है इसका प्लान बना रहे हैं। लोगाें में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसका लाभ समाज को जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अंजू उप्पल, निदेशक, आईएमए ब्लड बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें