आईएमए की बैठक में शामिल चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
सचिव पद पर सीधी टक्कर, सलाहकार का निर्विरोध निर्वाचन तय
बरेली। आईएमए के चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। मंगलवार देर रात नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर तीन-तीन और सचिव पद पर दो डॉक्टरों के बीच मुकाबला होना तय है। सलाहकार के लिए एक डॉक्टर ने ही आवेदन किया। लिहाजा, उनका निर्विरोध जीतना तय है। पीआरओ के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।
आईएमए के चुनाव में नाम वापसी के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उससे इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी के बीच कड़ा मुकाबला होगा, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. धर्मेंद्र नाथ, डॉ. मनोज कुमार हिरानी और डॉ. राजीव गोयल के बीच घमासान होना तय है। सचिव के लिए डॉ. अतुल श्रीवास्तव और डॉ. आरके सिंह तथा कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. गौरव गर्ग और डॉ. रतनपाल सिंह के बीच सीधा मुकाबला होगा। सलाहकार पद पर महज डॉ. कोमल कक्कड़ ने नामांकन कराया है। कमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर के पद पर 54, स्टेट काउंसिल के लिए 21 डॉक्टरों ने दावेदारी है। नाम वापसी की प्रक्रिया डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता, डॉ. रवीश अग्रवाल की चेयरमैनशिप, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. रवि खन्ना और डॉ. प्रमेंद्र महेश्वरी की मौजूदगी में संपन्न हुई।