बरेली। आईएमए में आज अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों के लिए वोटिंग होगी। करीब 767 वोटर अपने पसंदीदा दावेदार को वोट कर विजयी बनाएंगे। एक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग की जाएगी। शनिवार को आईएमए भवन में अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. जेके भाटिया, डॉ. अंशु अग्रवाल और डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी की चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठ हुई। विजय प्रत्याशियों की घोषणा शाम सात बजे की जाएगी।
विजेताओं की घोषणा के बाद रात नौ बजे एक कार्यक्रम के दौरान विजयी प्रत्याशी अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी है। सदस्यों के लिए कैंपस में ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का इंतजाम भी किया गया है। किसी को भी कोई परेशानी होने नहीं दी जाएगी। एक्शन कमेटी निष्पक्ष चुनाव कराने का प्रयास करेगी।