बरेली। आईवीआरआई में आयोजित हिंदी चेतना मास का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर संस्थान की राजभाषा स्मारिका-2019 का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राममूर्ति स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष देवमूर्ति रहे। इस अवसर वहां मौजूद लोगों के लिए शब्दावली परिचय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा को सशक्त करने के लिए सारे ग्रंथ और शिक्षण पुस्तिकाओं का हिंदी में अनुवाद आवश्यक है। सोशल मीडिया से उन्होंने छात्रों के शिक्षण में व्यवधान की बात कही। संस्थान निदेशक एवं कुलपति डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया संस्थान को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांच बार प्रतिष्ठित राजर्षि टंडन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डॉ. विश्वबंधु चतुर्वेदी ने चेतना मास में चली प्रतियोगिताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्यवीर सिंह मलिक और एसपी सिंह ने किया। इस दौरान प्रीति सिंह, सुजाता जेठी आदि मौजूद रहीं।