फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजीव आईएमए के अगले सेक्रेटरी अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमए के चुनाव के लिए शनिवार रात 12 बजे नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया फाइनल हो गई। कम उपस्थिति के चलते डॉ. सुधांशु मोहन शुक्ला का नामांकन निरस्त होने के चलते डॉ. राजीव गोयल का सचिव बनना तय हो गया है। वहीं, अध्यक्ष पद पर चारों डॉक्टरों का दावा बरकार है। अब 18 सितंबर तक नाम वापसी होगी और फिर 22 सितंबर को चुनाव होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल और मौजूदा सचिव डॉ. विनोद पागरानी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 13 नामांकन कराए गए थे, इनमें पांच नामांकन निरस्त हो गए हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष के लिए डॉ. मनोज कुमार हिरानी और डॉ. सुमित अग्रवाल के नामांकन वैध पाए गए। एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए 65 नामांकन थे, जिसमें 56 रह गए हैं। सेंट्रल काउंसिल के लिए 27 नामांकन में दो निरस्त हो गए। स्टेट काउंसिल के लिए 37 डॉक्टरों ने नामांकन कराया था, जिसमें एक निरस्त हुआ है। एडवाइजरी कमेटी के लिए डॉ. निकुंज गोयल और डॉ. विमल भारद्वाज ने नामांकन कराया था लेकिन दो से ज्यादा पदों पर नामांकन के चलते डॉ. भारद्वाज का नामांकन निरस्त हो गया। पीआरओ के लिए पांच नामांकन थे, जिसमें कम उपस्थिति के चलते डॉ. संजीव कुमार का नामांकन निरस्त हो गया। बिना पद के आवेदन के चलते डॉ. जेपी सेठी का नामांकन भी निरस्त हो गया। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. जेके भाटिया, डॉ. विपुल कुमार और डॉ. सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें