फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अजंता स्वीट्स के बाहर अवैध पार्किंग से जाम, बढ़ रहा प्रदूषण, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

Wed, 26 Nov 2025 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कालीबाड़ी व गांधी उद्यान मार्ग के पास अजंता स्वीट्स के दो प्रतिष्ठान हैं। आरोप है कि दोनों प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध पार्किंग होती है, जिससे जाम लग जाता है। वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इस पर नगर निगम ने दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कालीबाड़ी व गांधी उद्यान मार्ग के पास स्थित अजंता स्वीट्स के दोनों प्रतिष्ठानों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया है। अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होने और वायु प्रदूषण बढ़ने के आरोप पर पांच दिन में जवाब मांगा है। ऐसा नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन


अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, गांधी उद्यान से श्यामगंज मार्ग पर विकास भवन के सामने और श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी रूट पर स्थित दोनों दुकानों में आने वाले ग्राहकों के वाहनों को अवैध रूप से खड़ा कराया जाता है। इससे दोनों सड़कों पर जाम लगता है।

जाम लगने से शहरवासियों को परेशानी होती है। 31 अक्तूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में भी यह मामला उठा था। अजंता स्वीट्स के प्रबंधक को पांच दिनों में उचित कार्रवाई करते हुए जियो टैग फोटो नगर निगम कार्यालय में देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें