फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्रनगर से अवैध कब्जे हटवाएंगे... डीडीपुरम में कराएंगे

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

निगम की टीम ने शनिवार को राजेंद्रनगर के जगदीशपुर में हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

मॉडल टाउन गेट पर धर्मस्थल की आड़ में दो माह पहले हुआ कब्जा नहीं हटा

बरेली। नगर निगम धार्मिक स्थलों के नाम पर हो रहे कब्जों को हटाने में भी मनमाने ढंग से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने राजेंद्रनगर के जगदीशपुरम में पीपल के चारों ओर बनाए गए चबूतरे को तोड़ दिया, लेकिन डीडीपुरम में मॉडल टाउन गेट पर धार्मिंक स्थल की आड़ में दो महीने पहले किया गया अवैध कब्जा अब तक नहीं हटाया गया है। इसकी शिकायत डीएम से लेकर नगर आयुक्त तक से की जा चुकी है।
नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल राजेंद्रनगर के जगदीशपुर पहुंचा। यहां सड़क किनारे पीपल के चारों ओर कुछ लोगों ने चबूतरा बना लिया था। इसका कुछ हिस्सा फुटपाथ पर आ रहा था। नगर निगम की टीम इसे तोड़ने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन टीम ने चबूतरा तोड़ दिया और उसका मलबा ट्रॉली में भरकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, स्टेडियम रोड पर मॉडल टाउन गेट पर पिछले दो महीने से कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल की आड़ में फुटपाथ के साथ ही सड़क तक कब्जा कर रखा है। इससे यातायात बाधित हो रहा है। धार्मिक स्थल की आड़ में कब्जा होने के बाद इसकी देखादेखी सड़क के दोनों ओर करीब दो सौ फुट आगे तक अवैध कब्जे हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम, नगर आयुक्त से कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हो सकी है। नगर निगम और पुलिस एक-दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार बताकर कार्रवाई करने से बच रहे हैं। हालांकि नगर आयुक्त अभिषेक आनंद का कहना है कि शहर में जहां भी अवैध कब्जे हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

धार्मिक स्थलों की आड़ में सड़कों पर कब्जे हो रहे हैं। राजेंद्रनगर में पीपल के चारों ओर चबूतरा हाल ही में बनाया गया था। मंशा अवैध कब्जा करने की ही थी। शिकायत मिलने पर नगर निगम से कार्रवाई के लिए कहा था। - शशि सक्सेना, पार्षद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें