फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन मंदिर की छत के ऊपर से निकलेगा चौपुला फ्लाईओवर

विज्ञापन
चौपुला फ्लाईओवर को लेकर मंत्रणा करते पुलिस लाइंस के आला अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुल के दोनों ओर लगाए जाएंगे व्यू कटर ताकि न दिखें पुलिस लाइन के आवास
विज्ञापन

पुल का नक्शा देखने पुलिस लाइन के मंदिर पहुंचे एसपी देहात

बरेली। निर्माणाधीन चौपुला ओवरब्रिज पुलिस लाइन मंदिर के ऊपर से निकलेगा। शनिवार को एसपी देहात राजकुमार पुल की ऊंचाई का पता लगाने पुलिस लाइन के मंदिर में गए। उन्होंने यह भी देखा कि पुल निर्माण के दौरान मंदिर के शिखर को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचेगा। पुल मंदिर की छत से करीब चार मीटर ऊंचा रहेगा।
विज्ञापन

चौपुला पुल को वाईशेप में बनाया जा रहा है। पुल का एक हिस्सा पुलिस लाइन के ऊपर से निकलेगा। सेतु निगम के अफसरों ने शुरू में पुलिस विभाग को रिपोर्ट दी थी कि पुल पुलिस लाइन के ऊपर से जरूर गुजरेगा लेकिन पुलिस लाइन में कोई निर्माण नहीं होगा। अब एक पिलर पुलिस लाइन के मंदिर की दीवार के अंदर आ रहा है। सेतु निगम के अफसरों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस विभाग को दी। जिसके बाद शनिवार को एसपी देहात पुलिस लाइन के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सेतु निगम के अफसरों को बुलाया। पिलर मंदिर की दीवार से सटकर आ रहा है। हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। मंदिर का शिखर भी पुल के आड़े नहीं आएगा। पुल मंदिर की छत के चार मीटर ऊपर से निकलेगा। एसपी देहात ने ऊंचाई नपवाकर देखी। एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन के मंदिर की छत से जब पुल निकलेगा तो वहां से पुलिस कर्मियों के आवास साफ दिखाई देंगे। इस पर इंजीनियरों ने बताया कि पुलिस लाइन के ऊपर से निकलने वाले हिस्से पर व्यू कटर लगाए जाएंगे। एसपी देहात ने सेतु निगम के इंजीनियरों से एक रिपोर्ट बनाकर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें