फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में चारागाह की 79.13 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में चारागाह के नाम दर्ज 358 हेक्टेयर में से कुल 79.13 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे हैं। डीएम ने 30 जून तक इन जमीनों को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। यहां हरे चारे की बोआई कराई जाएगी। यह चारा गो-आश्रय स्थलों में रहने वाले पशुओं को उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन

दरअसल, पशुपालन विभाग के निदेशक ने गोशालाओं में संरक्षित गोवंशीय के लिए हरे चारे की बोआई कराने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में दो दिन पहले ही डीएम अविनाश सिंह ने जिले में चारागाह की जमीन का विवरण एकत्र कराया। राजस्व अभिलेखों में जिले में कुल 358.26 हेक्टेयर जमीन चारागाह/गोचर के नाम से दर्ज है। इसमें से 79.13 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जे हैं।
जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए डीएम की तरफ से संबंधित एसडीएम को आदेश जारी किए गए हैं। मॉनिटरिंग का जिम्मा एडीएम प्रशासन को दिया है। हरे चारे की बोआई कराने की जिम्मेदारी बीडीओ संभालेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें