फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन मामले में भाजपा नेता डीपीएस राठौर समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बड़े पैमाने पर अवैध खनन मामले में शाहजहांपुर के भाजपा नेता डीपीएस राठौर समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बीसलपुर के ढुकसी गांव के किसान महेंद्रपाल का भी नाम है। महेंद्रपाल के नाम पर देवहा नदी के किनारे खेत से बालू निकालने की अनुमति लेकर बड़े पैमाने पर खनन किया गया था। इसके अलावा भी कई जगह पर खनन अवैध तरीके से किया गया।
विज्ञापन

खनन के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इन मामलों को संज्ञान में लेते हुए बीसलपुर विधायक रामसरन वर्मा ने कुछ अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरपार की जंग का एलान किया था। बाद में इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की गई थी। सीएम कार्यालय से जांच के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही थी। अब मामले में बुधवार को अपनी इज्जत बचाने के लिए अफसरों की ओर से कार्रवाई की शुरुआत की गई। खनन निरीक्षक जितेंद्र शर्मा ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर दी।
इसमें ढुकसी के किसान महेेंद्रपाल और शाहजहांपुर के भाजपा नेता डीपीएस राठौर को नामजद किया गया है। इन पर अनुमति कहीं की और खनन दूसरी जगह पर करने का आरोप है। राठौर ने अपनी प्राइवेट फर्म के माध्यम से खनन का पट्टा लिया था। आरोप है कि इस पट्टे के नाम पर नदी के नजदीक अवैध खनन किया। सीओ बीसलपुर प्रवीण मालिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा एक मुकदमा कोतवाली सदर में भी दर्ज कराया गया है। इसमें मीरपुर में हुए खनन में गलत जगह पर खनन करने का आरोप है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार अनिल अग्रवाल के खिलाफ अवैध खनन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसने गलत जगह पर ज्यादा खनन किया है। मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसान महेंद्र पाल के नाम से ढुकसी गांव में बीसलपुर के एक माफिया ने खनन की अनुमति लेने के बाद उसके खेत के अलावा नदी के आसपास बड़े इलाके में रेत का खनन कर लिया था। बाद में एडीएम न्यायिक ने जांच की तो मामला अवैध का पाया। इसके बाद किसान महेंद्रपाल पर प्रशासन ने 17.84 लाख का जुर्माना लगाया था। इससे पहले पोकलैंड मशीन और जेसीबी के साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली भी सीज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें