फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विरोध की बीच सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास से हटाए गए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास अवैध कब्जा करके लगाए गए खोखे और होर्डिंग पर मंगलवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। विरोध के बीच निगम के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कब्जेदारों से नोकझोंक भी हुई। प्रवर्तन दल ने कई खाेखे और होर्डिंग जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बस अड्डे के आसपास अवैध कब्जे के चलते रोजाना जाम लगता है। कई दिनों से अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी जा रही है। फिर भी कब्जा न हटने पर मंगलवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर पहुंची। टीम को देख सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास लगे खोखे और ठेले वाले भागने लगे। प्रवर्तन दल की टीम ने कई ठेले वालों का सामान जब्त करना शुरू किया। दुकानों और होटलों के बाहर लगे अवैध होर्डिंग्स को भी जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ वहां मौजूद लोगों ने नोकझोंक की। निगम की टीम ने सख्ती दिखाई तो अवैध कब्जेदार पीछे हटे।
अवैध खोखे से फैल रही थी गंदगी
सेटेलाइट के आसपास अतिक्रमण करने वाले गंदगी कर रखी थी। इससे वहां से निकलने वालों को भी परेशानी होती है। जाम की स्थिति को देखते हुए कई दुकानदारों को नगर निगम ने वेडिंग जोन में शिफ्ट किया था। इसके बाद भी फुटपाथ पर खोखे लगाए जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन



- सेटेलाइट बस अड्डे पर गंदगी और अवैध कब्जे की समस्या रहती है। जाम से भी लोग परेशान होते हैं। पहले दुकान संचालकों को आवंटित वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराया था। फिर भी वह सड़क पर अतिक्रमण किए हैं। इसलिए अभियान चलाकर उनको हटाया जा रहा है। - डॉ. नैन सिंह, उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें