फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सार्वजनिक नाला और रास्ते पर अवैध निर्माण, दिखाया फर्जी निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे के सेठ दुलीचंद्र सरस्वती शिशु मंदिर के पास सार्वजनिक नाले पर अवैध निर्माण कर लिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने फर्जी निस्तारण कराने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ले के राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, कुंवरसेन, ओमकार, सुरेन्द्र कुमार,भरतबीर,हरप्रसाद गंगवार ने एसडीएम उदित पंवार और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि पास रहने महिला ने सार्वजनिक नाले और रास्ते के ऊपर अवैध निर्माण करा रही है, जिससे मोहल्ले के मकानों से निकलने वाला गंदे पानी से जलभराव हो रहा है। लोगों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने हलका लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट तलब की। राजकुमार का आरोप है कि हलका लेखपाल ने शिकायत का फर्जी निस्तारण कर अधिकारियों को दे दी है। इस मामले में एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। यदि लेखपाल ने गलत रिपोर्ट बनाकर दी है। उसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें