फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर नहर रोड पर बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियां बीडीए ने ढहाईं

विज्ञापन
सैदपुर खुजरिया में बीडीए ने की कार्रवाई।
विज्ञापन
बरेली। उमरिया उर्फ सैदपुर खजुरिया नहर रोड पर करीब 21 हजार वर्गमीटर जमीन पर बसाई जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियां सोमवार को बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने ढहा दीं। इन कॉलोनियों का मानचित्र पास नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि उमरिया उर्फ सैदपुर खजुरिया नहर रोड पर खालिद और अन्य लोग अम्मार एन्कलेव नाम से 4400 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहीं किस्मत अली सैनिक कॉलोनी के नाम से 4200 वर्गमीटर की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। अजहरी कॉलोनी 4800 वर्गमीटर जमीन पर निजामुद्दीन बसा रहे थे। इस्लामउद्दीन 4500 वर्गमीटर पर कलीमनगर नाम से कॉलोनी बसा रहे थे। किसी भी कॉलोनी का मानचित्र पास नहीं था। इन सभी को सोमवार को ढहा दिया गया। यहां से कुछ आगे चार हजार वर्गमीटर जमीन पर मोहनिश साइट ऑफिस बनाकर विद्युत पोल लगाने और सड़क का निर्माण करा रहे थे। उसे भी ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें