फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वालपुर में अवैध शस्त्र की फैक्टरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1  अवैध असलाह की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी को ले जाती पुलिस
विज्ञापन
नवाबगंज। एसओजी और पुलिस ने थाना क्षेत्र के वालपुर गांव के जंगल में चलाई जा रही अवैध शस्त्र की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। यह फैक्टरी पेड़ के नीचे चलाया जा रहा है। यहां मौके से एक आरोपी पकड़ा गया है, जो उत्तराखंड तक तमंचा बनाकर भेजता था। उसके पास से पांच तमंचा सहित कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मिलिट्री इंटेलीजेंस लखनऊ की बरेली इकाई के इनपुट के आधार पर एसएसपी अनुराग आर्य को गोपनीय सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वालपुर गांव निवासी भीमसेन अवैध असलाह बनाने का काम कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर एसओजी और थाना पुलिस ने वालपुर के जंगल में पेड़ के नीचे से आरोपी को अवैध असलाह बनाते हुए दबोच लिया। पुलिस को आरोपी के पास से पांच तमंचा, पांच नाल, एक आरी, 21 ब्लेड, एक रेती, एक पंखा, तीन स्प्रिंग, 10 लोहे की प्लेट बडी, तीन हथौड़ी, एक खिस, दो ड्रील मशीन, एक सुम्मा व तमंचा बनाने के उपकरण मिले। संवाद

एक साल से कर रहा था यह काम
पुलिस को आरोपी भीमसेन ने बताया कि वह खेती-किसानी का काम करता है। अतिरिक्त पैसों के लिए तमंचा बनाने का काम ऑर्डर पर करता है। बीते एक साल से तमंचा बना रहा है। उसके परिजन मना करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वह काम कर रहा है। उसने गांव के पप्पू से तमंचा बनाने का काम सीखा है।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर नहीं करता था कोई सौदेबाजी
तमंचा बनाने में वह कबाड़खाने से सामान खरीदकर तमंचा तैयार कर रहा था। एक तमंचा को तीन से पांच हजार रुपये बेचता है। वह उत्तराखंड तक तमंचों की आपूर्ति करता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सौदेबाजी नहीं करता। यही वजह है कि स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में कुछ और अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस उस पर काम कर रही है।
-राहुल सिंह, कोतवाल, नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें