फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टांडा सादात में चार सालों से चल रहा पशुओं का अवैध अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल/नवाबगंज। नवाबगंज तहसील में टांडा सादात में झोलाछाप के द्वारा बिना लाइसेंस के चार सालों से पशु चिकित्सालय चलाया जा रहा है। ग्रामीण की शिकायत के बाद मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को अवैध पशु चिकित्सालय पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सेंथल टांडा सादात मार्ग पर सुहानी पशु चिकित्सालय और मेडिकल अवैध रूप से चलाया जा रहा है। आरोप है कि दोनों बिना लाइसेंस के चलाए जा रहे हैं। टांडा सादात निवासी इनायत हुसैन ने इसकी शिकायत पशु चिकित्सा अधिकारी से कर गांव में एक व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे अवैध पशु चिकित्सालय पर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज पाल गंगवार पशु चिकित्सा अधिकारी सेंथल को निर्देशित किया है।
ग्रामीणों में चर्चा है कि चार साल से पशुओं का अवैध अस्पताल चल रहा है, लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इस पर ग्रामीण हैरान है। पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. धीरज पाल गंगवार ने बताया कि गांव में अवैध अस्पताल चलाने की जानकारी मिली है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट तलब की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें