फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहादुरगंज चीनी मिल न चलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। बहादुरगंज की त्रिवटीनाथ शुगर मिल के पेराई सत्र का अभी तक आरंभ न होने से किसानों में गुस्सा है। किसानों का कहना है कि चीनी मिल प्रबंधन रोज कोई न कोई पूजा और उद्घाटन कार्यक्रम करके मिलकर शुभारंभ को टालता जा रहा है। 24 नवंबर को पेराई सत्र शुरू करने की तिथि लगाई थी,लेकिन अभी तक चीनी मिल चालू नहीं हुई है। क्षेत्र के किसान गन्ना सप्लाई करने को लेकर परेशान है।
विज्ञापन

गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर विनोद चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर बताया कि गन्ना विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के किसान परेशान है। उन्होंने बताया कि जब भी कोई चीनी मिल लगती है तो उसका एक साल ट्रायल का रहता है। उसके बाद ही उसे सेंटर दिए जाते हैं, लेकिन यहां पर चीनी मिल चली नहीं। सेंटर पहले ही दे दिए गए। उन्होंने बताया कि चीनी मिल चलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। किसान अपना गन्ना बिचौलियों के हाथ बेचने को मजबूर है। संवाद
विज्ञापन

खरीद केंद्रों को दूसरी चीनी मिलों को देने की मांग
कुंद्रा गांव के आरसी गंगवार ने गन्ना मंत्री को ज्ञापन भेज कर बहादुरगंज चीनी मिल को दिए गए खरीद केंद्रों को दूसरी चीनी मिलों को देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें