फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी की टीम ने किया प्लांट का मुआयना

Sat, 13 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी बभिया में ट्रेंचिंग ग्राउंड के पक्ष में
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कूड़ा के ढुलमुल रवैये के चलते कूड़ा डंपिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। छह स्थानों पर पीसीबी ने नगर निगम को नया ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए एनओसी नहीं दी। शहर से 10 किलोमीटर दूर बभिया पक्ष में  पीसीबी ने रिपोर्ट अपने हेड ऑफिस को भेजी है। मगर यहां सेना से आपत्ति आ सकती है।  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में 17 फरवरी को इस मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन

 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बभिया को छोड़कर बाकी जगह पर एनओसी देने से इनकार कर दिया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थानीय टीम ने बभिया में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए अपने हेड ऑफिस को सकारात्मक रिपोर्ट भेज दी है।  बभिया की शहर से दूरी 10 से 12 किलोमीटर है। शहर से रोजाना 350 मीट्रिक टन कूड़ा इतनी दूरी पर ले जाने में नगर निगम का डीजल खर्च बढ़ेगा। अगर कूड़े के वाहन बदायूं रोड से गुजरते हैं तो लाल फाटक रेलवे क्रासिंग पर उनको प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

‘ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए  बभिया में जमीन उपयुक्त पाई गई। इसकी रिपोर्ट हेड ऑफिस भेजी गई है। एनओसी देने पर निर्णय मुख्यालय से होगा।’
-शशि बिंदु कर, एई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें