फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस : बरेली रेंज प्रदेश में फिर अव्वल, लगातार दसवीं बार मिला प्रथम स्थान

Wed, 04 Jun 2025 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

माह मई की रैंकिंग में जिला स्तर पर पीलीभीत ने पहला, शाहजहांपुर ने 13वां, बरेली ने 22वां व बदायूं ने 25वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं बरेली रेंज ने लगातार 10वीं बार पहला स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआरएस (जनसुनवाई समाधान प्रणाली) के माध्यम से आने वाली जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन ने मई माह की जो रैंकिंग जारी की है, इसमें बरेली रेंज ने फिर से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


डीआईजी के पीआरओ अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि लगातार दस माह से बरेली परिक्षेत्र प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। माह मई की रैंकिंग में जिला स्तर पर पीलीभीत ने पहला, शाहजहांपुर ने 13वां, बरेली ने 22वां व बदायूं ने 25वां स्थान प्राप्त किया है। इनमें भी बरेली के सीबीगंज, फतेहगंज पूर्वी, जनपद बदायूं के कुवरगांव, अलापुर, बिसौली, पीलीभीत के महिला थाना, थाना हजारा, न्यूरिया, गजरौला, माधोंटांडा, बरखेड़ा, करेली, कोतवाली, जहानाबाद, अमरिया, सुनगड़ी, सेहरामऊ उत्तरी, घुंघचाई, बीसलपुर, बिलसंडा,दियूरिया कलां, पूरनपुर व जनपद शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन, जलालाबाद, कलान व सदर बाजार ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने आईजीआरएस कर्मी दरोगा शालू यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना की प्रशंसा की। इन कर्मचारियों को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। परिक्षेत्र के जिन जिलों व थानों ने जन शिकायतों के निस्तारण में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया है, उनके कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें