फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस : बरेली रेंज प्रदेश में फिर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से मिलने वाली जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर शासन ने अक्तूबर माह की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें एक बार फिर बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस उपलब्धि पर स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

डीआईजी कार्यालय की मीडिया सेल प्रभारी शालू रानी ने बताया कि बरेली रेंज में सबसे अच्छा प्रदर्शन पीलीभीत जिला पुलिस ने भी प्रथम आकर किया है। बदायूं 34वें, शाहजहांपुर 39वें और बरेली जिला 65वें स्थान पर रहा। रेंज के करीब 70 से ज्यादा थानों ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली में बेहतर काम करने पर परिक्षेत्र कार्यालय को प्रदेश में प्रथम रैंक मिली है। टीम प्रभारी शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिन थानों और जिलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनके कामकाज की समीक्षा कर सुधार के प्रयास किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें