फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस : शिकायत निस्तारण में बरेली रेंज फिर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन की ओर से संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने में बरेली परिक्षेत्र को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में फरवरी माह की रैकिंग में बरेली परिक्षेत्र को यह स्थान मिला। बता दें कि सात महीने से बरेली परिक्षेत्र शिकायत निस्तारण के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन

फरवरी माह की रैंकिंग में बरेली जिले को 66वां, बदायूंं को 9वां, शाहजहांपुर को 15वां, पीलीभीत को 22वां स्थान मिला। प्रथम स्थान मिलने पर परिक्षेत्र कार्यालय में तैनात आईजीआरएस कर्मी दरोगा शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार, सिपाही सलिल सक्सेना को आईजी रेंज ने शाबासी दी है। बताया कि इन सभी को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें