फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खुराफातियों पर कसें नकेल': लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने पुलिस अफसरों को दिए निर्देश

Wed, 28 Feb 2024 06:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन
चारों जिलों के पुलिस अधीक्षक की बैठक लेते आईजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव और महाशिवरात्रि व होली जैसे पर्व को लेकर मंगलवार को बरेली रेंज के आईजी डॉ. राकेश सिंह ने अपने कार्यालय में चारों पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। वहीं, एडीजी पीसी मीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


आईजी ने पुलिस अफसरों से कहा कि मतदान केंद्रों पर संचार व्यवस्था सही करा ली जाए। अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर मतदान केंद्रों का सत्यापन कर लें। वहां खिड़की, दरवाजों व वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण कर लिया जाए। केंद्रों के आसपास अनावश्यक वस्तुएं न हों, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। 

जिलों में घुड़सवार पुलिस, ड्रोन कैमरा, डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा, बॉडी वार्न कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, बोट, शस्त्र व दंगा निरोधक उपकरणों की उपलब्धता पूरी करा ली जाए। 
विज्ञापन


आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, हिस्ट्रीशीटरों, ड्रग व शराब माफिया के सत्यापन भी कर लिए जाएं। सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसें। एडीजी ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर कांवड़ के रास्तों को देखने व जत्थेदारों की सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया। 

विज्ञापन

एडीजी ने देखी फोर्स के ठहरने की व्यवस्था
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाहर से आने वाले अर्द्धसैनिक बल के ठहरने की व्यवस्था का एडीजी पीसी मीना ने जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के बिशप मंडल इंटर कॉलेज और बारादरी क्षेत्र के विद्या वर्ल्ड स्कूल में विद्युत व्यवस्था, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संबंधित क्षेत्र के सीओ व इंस्पेक्टर मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें