भावनात्मक रूप से सशक्त बनें महिलाएं
महिलाएं भावनात्मक रूप से कमजोर होती हैं। अपराधी इसी बात का फायदा उठाते हैं। आईजी ने कहा कि महिलाओं को किसी से भी भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ना चाहिए। रिश्तों की सीमाओं का ध्यान रखिए। जहां कोई आपसे आपकी सीमाओं से ज्यादा मांग करे, वहीं रोक दीजिए।
सोशल मीडिया पर भी जिन्हें करीब से जानती हैं, उन्हीं के साथ जुड़िए। लड़कियां अक्सर दोस्ती में धोखा खाती हैं। छात्राओं को हिदायत दी की अपने फोन का एक्सेस किसी करीबी या रिश्तेदार के हाथ में भी न दें।
यातायात के नियमों के उल्लंघन पर जताई चिंता
हाल ही में बाइक पर स्टंट करती युवती के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए छात्राओं से इससे बचने का सुझाया। यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। एसआई श्वेता त्यागी ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। आपातकालीन नंबर 112, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया।
एसएमएस पढ़ने की आदत डालें
साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने छात्राओं को चाइनीज लोन ऐप से बचने की सलाह दी। बताया कि हर व्यक्ति को नियमित अपने एसएमएस चेक करते रहना चाहिए। इससे साइबर अपराध से बचने की संभावना ज्यादा रहती है। बैंक अक्सर मेसेज भेजकर ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक करते रहते हैं।